पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में तकनीकी खराबियों और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर के कई इलाकों में फेस खराब होने और फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट दुरस्त किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था शुक्रवार को भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। शहर के कई मोहल्लों में तकनीकी खराबियों के चलते कहीं फेस की समस्या रही तो कहीं फॉल्ट के कारण घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के केजीएन-2, इस्लाम नगर, छोटी मार्केट, शेरों वाली मठिया, इमली चौराहा, बरहा, राजीव कॉलोनी, असम चौराहा, पूरनपुर रोड, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, तुलाराम, कुंवरगढ़, साहूकारा, आवास विकास, सुरभि कॉलोनी और सिविल लाइंस साउ...