पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत,संवाददाता। गर्मी और उमस में गुरूवार रात से लेकर शुक्रवार पूरे दिल अलग अलग फॉल्ट और केबिल में आग लग जाने के कारण शहर के कई मोहल्लों में बिजली का संकट रहा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार या तो फोन नहीं उठाते हैं या फिर शिकायत के बाद भी लापरवाही बरतते हैं।गुरूवार रात शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी और संजय रॉयल पार्क में एक फेस नहीं आने के कारण लगभग 100 घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना के लगभग दो घंटे बाद पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फेस सही किया। रात में सवा दस बजे रामलीला फीडर ट्रिप होने के कारण फीडर से जुड़े सभी मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। फॉल्ट मिलने के बाद लगभग दो घंटे बाद सप्लाई सुचारू हुई। बेनहर फीडर की लाइट पूरी रात गुल रही। बार-बार आने जाने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का ...