पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बारिश और उमस में भी शहर की बिजली सप्लाई सुचारू रूप से नहीं चल सकी। कई जगह हुए फॉल्ट और उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के अलावा ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो जाने के कारण सप्लाई बाधित रही। जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट दुरस्त किए। एकतानगर में फेस न आने के कारण दो घंटे तक सप्लई बाधित रही। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फेस सही किया। निरंजन कुंज कॉलोनी,कांषीराम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रात साढ़े 10 बजे की गई बिजली दो घंटे बाद आई। जिस कारण उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। लाल रोड पर मस्जिद के पास फॉल्ट हो जाने के कारण बिद्युत सप्लाई बाधित हुई। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट ठीक किया। अग...