पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर एक व्यक्ति ने एक उस पर गाली गलौज और अभद्र टिप्पणी की। इसको लेकर लोगों में नाराजगी पनप गई। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास निवासी धनंजय मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनाव और वोट चोरी से संबंधित एक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में कुछ पत्रों का हवाला देते हुए विपक्ष से वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में सुबूत प्रस्तुत करने की बात कही गई। आरोप है कि इस पोस्ट पर मोहम्मद असलम नाम के व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए उनके खिलाफ गाली-गलौज और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। धनजंय मिश्रा का आरोप है टिप्पणियों से उनकी और उनके परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस कृत्य से सामाजिक और धार्मिक सौहा...