Pilibhit News: फेंसिग क्षतिग्रस्त होने से बस्ती की तरफ आया भालू
पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: गजरौला। गजरौला क्षेत्र में जंगल और रिहायशी बस्ती की तरफ फेंसिंग क्षतिग्रस्त होने से वन्यजीव बाहर आ रहे हैं। बुधवार को पंचायत भवन के पास अचानक भालू आने से खलबली मच गई। सुबह करीब सात बजे बाग में जंगली भालू के आने की सूचना से हडकंप मच गया। ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई स्थित पंचायत सचिवालय के बाहर आम के बाग में गौशाला है। यहां कर्मचारी मौजूद था। इसी दौरान उसकी नजर बाग में घूम रहे भालू पर पड़ी। कर्मचारी ने सुरक्षित दूरी से भालू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भालू के दिखाई देने की जानकारी पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस बीच भालू ओझल हो गया। माला रेंज की गढा बीट में तार फेंसिंग कराई गई थी पर यह अब खराब हो चुकी है। इस कारण वन्यजीव बाहर आ रहे है। गढा बीट के पास बिनौर के नजदीक भी तार टूटी हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.