पीलीभीत, नवम्बर 3 -- नेपाल ने पेनॉल्टी शूटआउट में उत्तराखंड को हराया Pilibhit News: पूरनपुर। चंदिया हजारा में चल रहे विवेकानंद मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट फेस्टिवल में सोमवार को नेपाल और उत्तराखंड की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पूरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 गोल की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनॉल्टी शूटआउट में नेपाल की टीम ने बाजी मार ली। मैच के शुरुआती दौर में उत्तराखंड की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए नेपाल के खिलाफ लगातार दो गोल दागकर बढ़त बना ली। मध्यांतर तक उत्तराखंड का दबदबा रहा। इसके बाद दूसरे हाफ में नेपाल की टीम ने जोरदार वापसी की। खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाफ दो गोल कर दिए और मुकाबले को बराबरी पर लाकर खड़ा किया। निर्धार...