पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- फार्मर रजिस्ट्री की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर Pilibhit News: पीलीभीत। जिलेभर में फार्म रजिस्ट्री कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक जिलेभर के 344199 को फार्मर रजिस्ट्री करानी है। अगर किसान 31 अक्टूबर तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं, तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किश्त की धनराशि नहीं भेजी जाएगी। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री अभियान चल रहा है, जिसके तहत जिले के 344199 किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री करानी है। 15 अक्टूबर तक कुल 314738 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा ली है। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जिले में संचालित जनसेवा केन्द्रों, कृषक स्वयं सेल्फ मोड से एवं कृषि तथा रा...