Pilibhit News: फर्जी टैक्स रसीद से सोलर पैनल लगवाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के नाम से फर्जी जलकर एवं गृहकर की रसीदें जारी कर भवनों पर सोलर पैनल लगवाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नगर पालिका परिषद पीलीभीत के कार्यालय कर्मचारी रोशनलाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि नगर क्षेत्र में सोलर पैनल लगवाने के लिए संबंधित दस्तावेजों में जलकर एवं गृहकर की रसीद आवेदनकर्ता को दी जाती है। यदि कर जमा नहीं होता है तो नगर पालिका में पूर्ण भुगतान के बाद ही रसीद जारी की जाती है। शिकायत के अनुसार वर्तमान में ऐसी रसीदों के आधार पर संबंधित भवनों में सोलर पैनल लगवाए जा रहे हैं, जबकि इन रसीदों का नगर पालिका से कोई संबंध नहीं है और इन्हें पूर्ण रूप से फर्जी बताया गया है। फर्जी रसीदों की कुछ प्रतियां नगरपालिका को मिली तो फर्जीवाड़े की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.