Pilibhit News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता का थाने में हंगामा
पीलीभीत, सितम्बर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गजरौला कला थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने पहुंचने के बाद विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर कायम रही। बताया गया कि विवाहिता का मायका आमडार गांव में है और उसका विवाह गजरौला कला थाना क्षेत्र के बिठौरा पूर्वा निवासी युवक से हुआ था। विवाद बढ़ने पर कथित प्रेमी पक्ष के कुछ लोग भी थाने पहुंचे और विवाहिता को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.