पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर में दो दिन पहले हुसैनापुर गांव में हुई लाखों की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घर की युवती ने अपने झोलाछाप प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। चोरी किए गए आभूषण और नगदी बरामद कर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनापुर निवासी रामरतन के घर में छह अगस्त की रात चोरी हो गई थी। चोर ने घर में रखें लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और दस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस और एसओजी को खुलसे के लिए लगाया गया था। पड़ताल के बाद पुलिस ने इसमें बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक गृह स्वामी रामरतन की बेटी यशोदा देवी ने गांव में क्लीनिक चला रहे अपने डॉक्टर प्रेमी प्रशेन सरकार पुत्र पारस सरकार निवासी चंदिया हजारा के साथ मिलकर अपने ही घ...