पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के तत्वावधान में 25वें प्रांतीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में ब्रज प्रांत के सात संकुलों के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया。

कार्यक्रम का स्वागत कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सीओ विधि भूषण मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने, प्रयोग करने और नई संभावनाओं की खोज का महत्वपूर्ण समय है। प्रतियोगिताओं में सफलता से अधिक जरूरी उनमें सहभागिता, सीखने की भावना और निरंतर आगे बढ़ने का ...