पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गढ़ा कॉरिडोर में जैविक खाद निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाघ संरक्षण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गढ़ा वन्यजीव गलियारे में किसानों को जैविक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जैविक खाद इकाई के लिए 72 किसानों को मिलेगा अनुदानकिसानों की पारंपरिक कृषि गढ़ा गलियारे के अंतर्गत लालपुर, विधिपुर, नद्याह, जरी तथा शिवनगर दमगढ़ी समेत अन्य गांवों में अधिकांश किसान पारंपरिक रूप से कृषि पर निर्भर हैं। रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता में कमी तथा कृषि लागत में निरंतर वृद्धि के कारण किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।विकास की पहल विश्व प्रकृति निधि भारत (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ भारत) द्वारा क्षेत्र के किसानों...