Pilibhit News: प्रशासन ने जमीन की कराई पैमाइश
पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बरेली की एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने शिकायतकर्ता की जमीन की पैमाइश का तूदाबंदी करा दी। हबीबुल्ला शुमाली निवासी रिंकू पुत्र देवकीनंदन ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम के न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। राजस्व निरीक्षक ने तूदाबंदी के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कई महीने तक रिंकू राजस्व कर्मियों के पास दौड़ता रहा आखिरकार उसने एंटी करप्शन टीम का दरवाजा खटखटाया और एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो हरिज्ञान यादव को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद एसडीएम ने रिंकू गंगवार के मुकदमे की पत्रावली का अवलोकन करते हुए कानूनगो जितेंद्र राना को मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.