पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने यहां पहुंच कर जिला जजी का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला न्यायालय के सौंदर्यीकरण के बाद तैयार सभागार का उद्धघाटन किया और न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठककर मुकदमों के निस्तारण सहित अन्य न्यायिक कार्यों की जानकारी ली।न्यायमूर्ति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद न्यायमूर्ति ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया और न्यायिक कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला न्यायालय के सभागार का हाल ही में सौंदर्यीकरण कर उसे बेहतर स्वरूप दिया गया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नूंह में बनेंगे 115 नए अधिवक्ता चैंबर न्यायमूर्...