पीलीभीत, नवम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमराकरोड़ के शारीरिक शिक्षक प्रशांत शुक्ला और नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीमसेन ब्रजबासी की सहायक शिक्षिका विभा मिश्रा को प्राचार्य डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान अयोध्या ने उप्र की 14 वर्षीय आयु वर्ग के बालक तथा बालिकाओं की वॉलीबॉल टीम का कोच नामित किया है। चयनित उत्तर प्रदेश की वॉलीबॉल टीम 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक महाराष्ट्र के शिर्डी जनपद में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल चैंपियन शिप में प्रतिभाग करेगी। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की प्रतिभा करने से पूर्व उत्तर प्रदेश की टीम का एक प्रशिक्षण शिविर 11 नवंबर से 21 नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित किया गया था। प्रदेश की टीम का कोच नामित किए जाने पर जिला विद्यालय निर...