Pilibhit News: प्रदर्शन फार्म में बोए गए बासमती फसल की वैज्ञानिकों ने परखी गुणवत्ता
पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। तराई के जनपद में बासमती धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए टांडा बिजैसी में बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन केंद्र की स्थापना की गई, जो किसानों को बासमती खेती करने के लिए जागरुक करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी श्रृंखला में टांडा बिजैसी के प्रदर्शन फार्म पर रोपित की गई पूसा बासमती-1847 प्रजाति की फसल की गुणवत्ता की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। टांडा बिजैसी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाहीं ने नौ सितंबर को किया था। इस प्रशिक्षण केंद्र के स्थापित हो जाने के बाद बासमती धान की खेती को बल मिलेगा। अभी कुछ ही क्षेत्रफल में बासमती की खेती की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.