Pilibhit News: प्रत्येक किसान कम से कम एक गाय को जरूर पालें : विधायक
पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में पराली प्रबंधन के अंतर्गत कृषक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को विविध प्रकार की खेती करने के बारे में जानकारी दी गई। प्रमाणीकरण बीजों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया गया। कृषक जागरुकता गोष्ठी के मुख्य अतिथि बरखेड़ा के विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद रहे। गोष्ठी में कृषि विभाग, गन्ना, पशुपालन, सिंचाई, उद्यान, मत्स्य, रेशम आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद ने गौ-आधारित प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान कम से कम एक गाय को जरूर पालें, जिससे किसानों को दूध के साथ-साथ गौमूत्र एवं गोबर प्राप्त होगा। जिसका खेती में उपयोग कर उनकी आय दोगुनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.