Pilibhit News: प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई श्रेष्ठता
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। समाधान आईएपीटी अन्वेषिका के तत्वावधान में विक्रम साराभाई जयंती के उपलक्ष्य में कंपोजिट स्कूल नखासा में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा व अमित शर्मा ने किशोर पीढ़ी को बताया कि डॉ. विक्रम साराभाई ने अपने विचारों को संस्थानों में परिवर्तित किया। उनके मन में दूसरों के प्रति महान सहानुभूति थी। राष्ट्र में आपकी वैज्ञानिक सेवाओं के लिए 1966 में पद्मभूषण और मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वह भारत के प्रमुख वैज्ञानिक थे। 86 वैज्ञानिक शोध पत्र लिखें। जाने विक्रम सारा भाई को प्रतियोगिता में वैष्णवी, रचित और नैना ने श्रेष्ठता दिखाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.