Pilibhit News: प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले 12 आरोपियों का शांतिभंग में चालान
पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: जहानाबाद। पुलिस ने थाना जहानाबाद क्षेत्र में गौकशी से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दायरे करगंज निवासी छोटे शाह, ढकिया नथा निवासी हरपाल, खरूआ निवासी इस्लाम, मुडसैना मदारी निवासी मौ. शरीफ, अंसार अहमद और मुमत्याज, गौनेरीवदी निवासी सलीम, बाबू खां और इंतजार खां तथा खमरिया दलेलगंज निवासी बकारूद्दीन, जीशान और जफर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए उन्हें पाबंद किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.