पीलीभीत, नवम्बर 2 -- गन्ना खेती में नवाचार के लिए सम्मान Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर की ओर से आयोजित किसान मेला एवं कृषक-वैज्ञानिक विचार संगोष्ठी में जिले के प्रगतिशील गन्ना किसान डॉ. हरमीत सिंह को उत्कृष्ट गन्ना खेती के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के निदेशक ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने गन्ना खेती में एआई का प्रयोग, सोलर रडार, आधुनिक लाइट सिस्टम से फसल सुरक्षा, ड्रिप सिंचाई तथा सोलर लाइट ट्रैप जैसी नवीन तकनीकों को अपनाकर उन्होंने खेती को तकनीक और नवाचार से जोड़ने की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। प्रगतिशील गन्ना किसान डॉ. हरमीत सिंह की यह उपलब्धि साबित करती है कि जब किसान की सोच में नवाचार और खेती में तकनीक का समावेश होता है, तो खेत भी सफलता की नई इबारत लिखते हैl वह नवीनतम गन्ना किस्मों...