पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बरसात से हुए जलभराव की निकासी के लिए खोदे गए नाले में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कलां नई बाजार में बरसात के बाद जलभराव हो गया था। दो दिन पहले पानी निकास के लिए बंद पड़े नाले को जेसीबी मशीन से खुदवाया गया था। मंगलवार को गांव के बीस वर्षीय राम किशोर शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा तालाब के किनारे शौच के लिए जा रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से राम किशोर नाले में जा गिरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की डूबकर मौत, परिजनों में कोहरामहादसे की सूचना सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच ग...