Pilibhit News: पैर फिसलने से तालाब में डूबा युवक, मौत
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: जहानाबाद। शौच को गए युवक का शव तालाब में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना जहानाबाद क्षेत्र के उमरसड़ गांव निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार पुत्र लाखन सिंह मंगलवार सुबह छह बजे गांव के करीब बने तालाब में शौच करने के लिए गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसको तालाब में डूबते देखा तो शोर मचा दिया। कुछ ग्रामीण तालाब में कूद गए और युवक को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने डायल 112 पर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल 112 के अलावा जहानाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.