Pilibhit News: पेड़ गिरने से धार्मिक स्थल और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर में कोतवाली रोड पर डाकघर के सामने मौजूद ब्रह्मदेव स्थल पर विशालकाय पीपल का पेड़ खड़ा था। सोमवार सुबह बरसात के दौरान अचानक पेड़ गिर गया। इससे धार्मिक स्थल और पास में रखा खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता पहुंचे। उन्होंने धार्मिक स्थल का पुर्ननिर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा धनाराघाट रोड पर हरीपुर रेंज के जंगल में पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे चंदिया हजारा, राहुलनगर और ढक्काचांट सहित कई गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.