पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे दो ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों अचेत हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। दूसरे ग्रामीण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- पेड़ के नीचे बैठे दो ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौतवारदात का विवरण तहसील क्षेत्र के गांव शिवपुरिया के रहने वाले किसान गंगाराम पुत्र तोतेराम के खेत में बुधवार को धान की रोपाई हो रही थी। गांव के गयादीन पुत्र नत्थूलाल के अलावा अन्य मजदूरों के साथ वह खेत में धान की पौध उखाड़ रहे थे। इस दौरान बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए गंगाराम और गयादीन पड़ोस में पीपल के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। अन्य मजदूर खेत म...