Pilibhit News: पेड़ कटने के बाद कर्मचारी और मिल प्रबंधन आमने सामने, पहुंचे अधिकारी
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। चीनीमिल परिसर में खड़े पेड़ सेवानिवृत्त कर्मचारी ने कटवा दिए। जानकारी लगते ही मिल के अधिकारी पहुंच गए और पेड़ों का कटान बंद करा दिया। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीदार मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। इस दौरान दोनों पक्ष जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज नहीं दिखा सके। कटान रुकवाकर काटे गए पेड़ प्रशासन ने कब्जे में ले लिए। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल की आवासीय कालोनी की उत्तरी दीवार के पास मौजूद जमीन पर यकेलिप्टस और आम के दर्जनों पेड़ खड़े हैं। शुक्रवार को चीनीमिल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी पेड़ कटवाने पहुंच गए। उन्होंने पेड़ अपनी जमीन में लगे होने का दावा करते हुए पेड़ों का कटान शुरु करा दिया। जब तक चीनीमिल के अधिकारियों को जानकारी लगी तब कई पेड़ धराशाई कर दिए गए।
ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.