Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव Pilibhit News: बरखेड़ा। खेत में शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। घटनास्थल पर दूसरे पेड़ से फंदे की एक अन्य रस्सी भी टूटी हुई मिली। सूचना पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अलकथान निवासी 32 वर्षीय अजयपाल पुत्र ठाकुरदास गुरूवार सुबह करीब 11 बजे धान काटने के लिए दरांती लेकर घर से निकला था। दोपहर लगभग दो बजे ग्रामीणों ने गांव से करीब 300 मीटर पूरब गौरव शर्मा के खेत में शीशम के पेड़ पर प्लास्टिक की पतली रस्सी के सहारे उसका शव लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर से मां शकुंतला देवी और बहन सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.