Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला डीजे संचालक का शव,हत्या की आशंका
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: बरखेड़ा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में शुक्रवार देर रात गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक के पैर जमीन पर टिके होने और उन पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया निवासी ओमप्रकाश का सबसे छोटा पुत्र 17 वर्षीय गजेंद्र वर्मा गांव में डीजे संचालन का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गजेंद्र मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए घर से निकला था। इसी दौरान डीजे की बुकिंग कराने वाले लोग करीब आधे घंटे बाद उसके घर पहुंच गए। गजेंद्र के घर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.