पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। संवाददाता बीसलपुर से घर वापस लौट रहे युवकों की बाइक पिपरिया संजरपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बीसलपुर सीएचसी भेजा। जहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजना सिंधारपुर निवासी जगदीश का 16 वर्षीय पुत्र सतवीर अपने साथी अर्जुन पुत्र दुर्वेश और जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव हसनापुर निवासी रामजी पुत्र श्याम बाबू के साथ बीसलपुर से अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही बाइक पिपरिया संजरपुर के पास पहुंची और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा ग...