पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम करोड़ निवासी मुनेंद्र पाल पुत्र छत्रपाल ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे वह अपने खेत पर लिप्टिस के पेड़ लगा रहा था। तभी गांव के महिपाल और उनकी पत्नी वीरवती खेत पर आए और पेड़ पर रस्सी बांधने से मना करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...