Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव
पीलीभीत, अगस्त 1 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी पातीराम के खेत में 22 वर्षीय कपिल वर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक के पिता ने बताया कि कपिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे से घर से लापता था। काफी तलाश के बाद शाम लगभग चार बजे छोटे भाई संजीव खेत की ओर पहुंचा, जहां घर से करीब 500 मीटर दूर उसने कपिल का शव पेड़ से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह चीखते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां पार्वती समेत पूरे परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.