Pilibhit News: पेट्रोल पंप मैनेजर की सड़क हादसे मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीसलपुर के गांव मोहम्मदपुर निवासी 21 वर्षीय नौजवान वीरेंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल गांव शेखापुर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बीती रात वह पेट्रोल पंप से बाइक द्वारा अपने घर मोहम्मदपुर भजा लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.