पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम आलोक कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन के दौरान जीवित लाभार्थी को मृतक दर्शाने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल निलंबित कर दिया। खंड विकास अधिकारी मरौरी को जांच सौंपी गई है। डीएम द्वारा किए गए पहले एक्शन से खलबली मच गई है।

शिकायत का विवरण ब्लाक मरौरी क्षेत्र के ग्राम पुरवा भूड़ा निवासी बीरवल पुत्र दुलीराम द्वारा उनकी वृद्धावस्था पेंशन को पेंशन सत्यापन के दौरान मृतक दर्शाकर रोक दिए जाने की शिकायत कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान की गई। इस पर नवागत डीएम आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए।

जांच का परिणाम डीपीआरओ के पत्र और बीडीओ मरौरी की जांच आख्या के आधार पर प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि...