Pilibhit News: पूरनपुर में मजदूरी पर जा रहे पल्लेदार की बांके से हत्या
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर में खाना खाकर राइस मिल में मजदूरी करने जा रहे पल्लेदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता. महाराजपुर निवासी 20 वर्षीय अरबाज पुत्र मुन्ना खान एक राइस मिल में पल्लेदारी करते थे। गुरुवार को अरबाज दोपहर का खाना खाने के बाद राइस मिल पर जा रहे थे। रास्ते में अपने घर के सामने साथी पल्लेदार शाहबाज खान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अरबाज पर बांके से हमला कर दिया। इससे अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ विधि भूषण मौर्य पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.