पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर मंडी में धान की खरीद और तौल समेत संसाधनों की कमी सामने आने के बाद खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों से जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया गया है। डीएफएमओ ने निरीक्षण में मिली कमियों पर नाराजगी जाहिर कर संसाधनों को तत्काल पूरा कर सोमवार से नियमित खरीद कराने के निर्देश दिए हैं। पूरनपुर मंडी में शनिवार को किए गए निरीक्षण के दौरान डीएफएमओ प्रज्ञा शर्मा को कई शिकायतें मिलीं। कहीं बोरे कम थे तो कहीं डस्टर व मशीनों की परेशानियां मिलीं। किसानों ने भी मुखर होकर अपनी समस्याओं को सामने रखा। निरीक्षण में सामने आई व्यवस्था के बाद नाराज डीएफएमओ प्रज्ञा ने खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों को रडार पर लिया है। यूपीएसएस, पीसीयू और पीसीएफ के जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी कर अव्यवस्थाओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। यही नह...