Pilibhit News: पूरनपुर में उत्पात मचा कर झुंड के पास किशनपुर पहुंचा गजराज
पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: पूरनपुर। झुंड से बिछड़ने के बाद पूरनपुर पहुंचे हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा। दो रात और एक दिन में लगभग पचास किमी का सफर तय करने के बाद हाथी बिछड़े झुंड के पास दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंचुरी पहुंच गया। इके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली। बरसात के समय शारदा नदी को पार कर नेपाली हाथियों का झुंड हर साल दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी रेंज में बतौर मेहमान आते हैं। इस बार में लगभग छह हाथियों का झुंड बरसात के समय आया। मैलानी रेंज के पास खेतों में नुकसान के बाद हाथियों के झुंड के आमद के बारे में पता चला था। इस दौरान एक हाथी झुंड से बिछड़ गया। खेतों से होकर वह झुंड तक पहुंचने के लिए पीलीभीत के माला जंगल के आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से भटक रहा था। विधिपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.