Pilibhit News: पूरनपुर नगर में नेपाल के हाथी ने मचाया उत्पात, रात भर रही अफरातफरी
पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर नगर में नेपाल के हाथी के घुसने से बुधवार देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। चिंघाड़ते हुए हाथी ने लोगों में दहशत पैदा कर दी, वहीं हाथी को देखने के लिए कौतूहलवश लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। जंगल से आया हाथी बुधवार शाम को पूरनपुर नगर में दाखिल हो गया था। देर रात तक हाथी ने ब्लॉक रोड, कोतवाली रोड, सीओ ऑफिस एसडीएम आवास समेत शहर के तमाम व्यस्ततम इलाकों में चहलकदमी की। इस दौरान हाथी काफी देर तक नगर के कब्रिस्तान में भी टहलता रहा। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि हाथी ने कब्रिस्तान की दीवार को भी नुकसान पहुंचाया है। गनीमत रही कि रात में सड़कें सुनसान होने की वजह से कहीं कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जगजीतपुर में हाथी की चहलकदमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.