पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के 42 स्कूलों को नोटिस जारी कर बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बगैर मान्यता के स्कूलों को बंद कराने और अमान्य कक्षाओं के संचालन को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

बिना मान्यता के स्कूलों पर कार्रवाई जिलेभर में संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बीएसए रोशनी सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर उन्हें तीन दिन की मोहलत देते हुए तुरंत अमान्य कक्षाओं और बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए। बीएसए ने नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 में निहित प्रावधानों के अनुरूप ही विद्यालय संचालित किए जाएंगे। जिले के जिन विद्यालयों की मान्यता जि...