पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के एक बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि बरेली के अस्पताल में उपचार के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आया है। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे के परिजनों को स्वाइन फ्लू से बचाव और सावधानियों के संबंध में जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब पांच दिन पहले बच्चे को बुखार सहित अन्य समस्या आ गई थी। परिजन बरेली लेकर गए थे। बच्चे का उपचार बरेली में कराया गया था। अब उसकी हालत ठीक है और वह घर पर है। इसके बावजूद विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। परिजनों को संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, भीड़भाड़ से बचने और किसी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए कहा गया है। सीएमओ डॉ. बीसी...