पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। इलाहावांस देवल के लिए भव्य पैदल झंडी यात्रा निकाली गई। झंडी का पूजन कर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। बरखेड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड संख्या चार से इलाहावांस देवल के लिए भव्य पैदल झंडी यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने विधि-विधान से झंडी का पूजन कर श्रद्धालुओं संग उत्साह दिखाया। सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के साथ रवाना किया गया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के बीच यात्रा प्रारंभ की। पूरा नगर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर नामित सभासद लक्ष्मीकांत भोजवाल सहित जगदीश भोजवाल, प्रदीप भोजवाल, कमले...