Pilibhit News: पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल
पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना गजरौला के गांव सुहास के रहने वाले अमित पत्नी और बच्चे के साथ रिश्तेदारी वापस घर जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर पर उनकी बाइक दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में अमित और उनकी पत्नी घायल हो गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे हेड कांस्टेबल नवीन, कांस्टेबल अंकुर, कांस्टेबल शिवम, विजय, कपिल की नजर घायलों पर पड़ गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को सड़क से हटाकर उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.