पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट Pilibhit News: पूरनपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें महिलाओं समेत दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों पक्षों के आठ लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी रामनिवास पुत्र दुलारे ने बताया कि गांव के भगवान दीन से पुरानी रंजिश चल रही है। 22 अक्टूबर को भगवानदीन, श्यामा चरन, पुत्रगण नेतराम, नेतराम सतीशंकर पुत्रगण मनीराम हाथों में लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से ताराचंद, किशन कुमार, अजय कुमार सुंदरा देवी और हृदयांश हार्दिक घायल हो गए। घायल सुंदरा देवी मौके पर ही अचेत ह...