Pilibhit News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां चमेली देवी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कस्बे के वार्ड नंबर सात, मोहल्ला कहरान निवासी चमेली देवी ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें कहा गया कि उसका पुत्र सूरजपाल 25 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे कस्बा निवासी डॉ. प्रदीप सक्सेना के घर गैस सिलेंडर लेने गया था। आरोप है कि वहां सचिन पुत्र बेनीराम, बेनीराम पुत्र नामालूम और उनके दो अज्ञात साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते सूरजपाल को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में सूरजपाल के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.