पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी गुडडी देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके गांव का रामऔतार व बंटी उससे रंजिश मानते हैं। 17 जुलाई को आरोपी उसके घर के सामने आए और गाली गलौच करने लगे। तब उसके चचेरे देवर आकाश ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पक्ष के हिमांशु व मुन्नालाल ने भी धमकाया। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गाली-गलौज के विरोध पर युवक और महिला से मारपीट, चार पर रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...