पीलीभीत, नवम्बर 22 -- Pilibhit News: बीसलपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों व बूथों पर शनिवार को बीएलओ व सुपरवाइजरों द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन करने का कार्य किया। अभियान के तहत बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मिली। जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, उनके नये नाम जोड़े गए। वहीं मृतकों के नाम हटाने, शादी के बाद आयी महिलाओं के नाम जोड़ने, पते में संशोधन, नाम, पिता का नाम, फोटो व मोबाइल नंबर में सुधार का कार्य भी किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: कहीं फार्म भरने पहुंचे लोग, कहीं पसरा रहा सन्नाटा बीएलओ द्वारा बूथ पर ही फार्म उपलब्ध कराये गये और सुपरवाइजर द्वारा कार्य की निगरानी की गई। पुनरीक्षण...