पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और सामान्य यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने मऊ-बरेली परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन अगस्त माह में कुल 16 फेरों तक संचालित होगी। पीलीभीत, पूरनपुर और मैलानी होकर गुजरने वाली इस ट्रेन से जिले के परीक्षार्थियों को बरेली और पूर्वांचल के प्रमुख शहरों तक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ होकर मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल आज सेविशेष ट्रेन के समय रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05185 मऊ-बरेली परीक्षा विशेष का संचालन आज से से पांच अगस्त, आठ से 13 अगस्त, 16 से 20 अगस्त तथा 24 अगस्त तक किया जाएगा। ट्रेन मऊ से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन पीलीभीत सुबह 3:33 बजे पहुंचेगी। इसके बाद भोजीपुरा, इज्जतनगर और बरेली...