Pilibhit News: पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप से 70 हजार का डीजल डलवाकर फरार हुआ कार सवार, वीडियो वायरल
पीलीभीत, नवम्बर 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत से पूरनपुर हाईवे पर दीपावली के दिन भोर में एक कार सवार चालक हजारों रुपए का डीजल डलवाने के बाद सेल्समैन को गच्चा देकर फरार हो गया। कार सवार बिना भुगतान किए भाग निकलने के बाद सेल्समैन ने पंप मालिक को सूचित किया। पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रविवार भोर करीब 4 बजे की है। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बने पेट्रोल पंप पर काले रंग की कार से सवार चालक पहुंचा। उसने पहले कार में डीजल डलवाया और बाद में कार में रखे मिनी ड्रम में भी डीजल डलवा लिया। डीजल डलवाने के बाद कार चालक बिना पैसे दिए तेजी से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार करीब 70,000 रुपए का डीजल कार में डलवाकर और मिनी कंटेनर में भरवाकर गच्चा दे गया। घटना के बाद सेल्समैन घबरा गया और उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.