पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत डिपो में कार्यरत रहे दो चालक समेत कुल तीन रोडवेज के संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही एआरएम ने निर्देश जारी किए हैं कि मथुरा रूट समेत कई अन्य बसों के रूट के मार्ग में औचक चेकिंग की जाए। ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। एआएम के मुताबिक निगम को राजस्व नुकसान और अनुशासनहीनता के आरोपो में चालक राजकुमार श्रीवास्तव और परिचालक महीपाल की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इनमें एक संविदा कर्मी एक रोडवेज यूनियन में पदाधिकारी है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि पिछले दिनों विधिक कार्यवाही होने के बाद अन्य चालक प्रदीप की भी सेवाएं समाप्त कर दी गई है। एआरएम के मुताबिक बसों में व्यापारियों का सामान लाने के दौरान सामान का टिकट न बनाने आदि के कुछ मामले में प्रकाश में आए...