पीलीभीत, नवम्बर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। रविवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में यूपी के पर्यटन सत्र का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कर दिया है। ऐसा पहली बार है कि बारिश के चलते खराब हुए रास्तों के कारण केवल एक जोन से ही पर्यटन की शुरुआत की जा रही है। पिछले दिनों चक्रवात अर्नब के चलते हुई बारिश के बाद जंगल के रास्ते खराब हो गए थे, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। आगामी दिनों में धूप निकलने और रास्तों की मरम्मत के बाद पूरा जंगल सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पीटीआर पर्यटकों की मेजबानी को तैयार, आज खुलेंगे द्वारपर्यटन सत्र का शुभारंभ पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत महोफ रेंज के मुस्तफाबाद गेट पर हवन-पूजन कर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान बर...