पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीटीआर की सुरक्षा में लगे वन वाचरों को रक्षाबंधन के त्योहार से पहले आर्थिक तौर पर राहत मिली है। वॉचरों के खाते में छह-छह माह का मानदेय रिलीज कर दिया गया है। एकमुश्त रकम मिलने से बड़ी राहत मिली है। इनमें कुछ वन वाचरा के अलावा कुछ दैनिक कर्मी भी हैं। जिनका मानदेय बकाया था। हरीपुर, बराही, माला, दियोरिया व हरीपुर रेंज में करीब दो से अधिक वन वाचर और दैनिक वेतन भोगी हैं। सुरक्षा में लगे इन ग्राउंड वर्कर को 9634 मानदेय प्रतिमाह मिलता है। पर लंबे समय से इनको मानदेय नहीं मिल सका था। जिससे इनकी आर्थिक दिक्कतें होने लगी थीं। यह भी पढ़ें- काली लर के पास हाथियों ने वनकर्मियों को दौड़ाया डीएफओ मनीष सिंह के प्रयास से छह छह माह का मानदेय अब उनके खातों में भेज दिया गया है। त्योहार से पहले एकमुश्त रकम मिलने से स...