Pilibhit News: पीईटी परीक्षा में ड्यूटी न करने वाले 54 शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति
पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की ड्यूटी में योगदान न करने वाले परिषदीय स्कूलों के 54 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी गई। इस संबंध में बीएसए को पत्र भेज दिया गया है। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस पर एडीएम न्यायिक रोशनी यादव ने 54 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी है। इन शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची बीएसए को भेज दी है। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि एडीएम न्यायिक का पत्र प्राप्त हुआ है। इस पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.